May 12, 2026

इटियाथोक पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर, कर्नलगंज थानाक्षेत्र का निवासी है आरोपी



गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 422/2026 धारा 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 01 शातिर वाहन चोर - राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र रामप्यारे  को बगाही मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । मंगलवार 12.05.2026 को थाना इटियाथोक के उ0नि0 अविनाश कुमार विद्यार्थी मय फोर्स शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था व संदिग्ध वाहनों/वस्तुओं की चेंकिगं में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर गोण्डा बलरामपुर मार्ग बगाही मोड़ के पास से 01 संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुआ जिसके आधार पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र रामप्यारे को बगाही मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र राम प्यारे नि0ग्रा0 मनिहारी थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 35 वर्ष।


No comments: