कैसरगंज में निकली मां विंध्यवासिनी शोभायात्रा
गाजे बाजे के साथ जय माता दी के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
कैसरगंज/बहराइच ,नगर पंचायत कैसरगंज क्षेत्र के अंतर्गत राम जानकी मंदिर निकट स्थित मां विंध्यवासिनी माता की शोभा यात्रा गाजे बाजे के बीच "जय माता दी" "जय मां विंध्यवासिनी" जयकारों के साथ निकाली गई।उक्त शोभायात्रा कैसरगंज क्षेत्र के हिंदू धर्मावलंबियों के समूह के द्वारा स्थानीय मंदिर प्रांगण से निकली गई, शोभायात्रा कैसरगंज क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय, हनुमान मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज, मुख्य बाजार, तहसील परिसर आदि होते हुए पीपल वाली गली स्थित देवी माता के स्थान ले जाई गई, वहां से पुन: वापसी करते हुए शोभा यात्रा मां विंध्यवासिनी के मंदिर में पूर्ण हुई। उक्त शोभा यात्रा में यजमान जगदीश जायसवाल, युवा नेता व समाजसेवी प्रफुल्ल राज सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, सभासद अनिल सोनी अन्ना, प्रधान सिदरखी अधिवक्ता राघव सिंह, समाजसेवी बी.पी. मिश्रा, सत्यम सोनी, शिक्षक राम दयाल सिंह, मनोज वर्मा, संजू यज्ञसैनी, पत्रकार आशुतोष सिंह, सभासद प्रतिनिधि हीरालाल मौर्य, नान बच्चा सोनी आज सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।शोभायात्रा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए यजमान जगदीश जायसवाल नेताजी ने बताया कि दिनांक 12 को बेदी पूजन, मंत्र जाप व मां विंध्यवासिनी की पाठ व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, साथ ही दिनांक 13 को पूर्णहुति के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment