Apr 20, 2026

अज्ञात बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली, हालत नाजुक, परसपुर क्षेत्र का मामला

गोण्डा -  अज्ञात बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग कर शुरू कर दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन -फानन में स्वजनों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डेहरास गजराज पुरवा निवासी भूपेंद्र सिंह जो मौजूदा जिला पंचायत सदस्य हैं को घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना से जहां एक ओर क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं जिला अस्पताल में लोगो का भारी जमावड़ा लग गया ।

No comments: