May 1, 2026

दुबई उड़ान से पहले एयरपोर्ट पर 'तमंचा' कांड, गोण्डा के महेश सिंह गिरफ्तार


लखनऊ - चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को सुरक्षा में बड़ी सेंध का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। दुबई जा रहे एक यात्री के बैग से चेकिंग के दौरान देशी तमंचा बरामद हुआ, जिससे एयरपोर्ट पर यात्री चौंक गए। फिलहाल CISF ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार यात्री की पहचान गोण्डा के रहने वाले महेश सिंह चौहान के रूप में हुई । बताया जा रहा है कि महेश Air India Express की फ्लाइट से दुबई जाने वाला था। 

सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तमंचा लेकर दुबई क्यों जा रहा था और उसे हथियार कहां से मिला ?
वहीं घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। CISF और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है। 

No comments: