करनैलगंज /गोण्डा - तिलक समारोह में गए व्यक्ति की बाइक गायब हो गई, जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस से की गई। क्षेत्र के कोचा कासिमपुर निवासी संतोष कुमार मौर्या सेs/0 श्री बसंत लाल मौर्या द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह 26/04/2026 को गोंडा से कम करके अपने पड़ोस में ग्राम कस्तूरी पांडेय पुरवा में तिलक समारोह में शामिल होने गया था। भोजन के बाद लौटने पर मेरी स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल नंबर UP 43 AP 0454 यथास्थान से गायब हो गई जिसकी दिग्गी में रक्खा जरूरी कागजात व 50000/- की नगद धनराशि भी गायब है। पीड़ित द्वारा तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी गई । मामले में पीड़ित द्वारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
Apr 27, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment