May 10, 2026

मानकों पर खरा—जनसेवा में अग्रणी



गोण्डा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा के कुशल नेतृत्व एवं सतत् पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश पुलिस निरंतर आधुनिकता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु विभिन्न सुविधाओं का विकास एवं विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारर्थी की अध्यक्षा श्रीमती मिनाक्षी सिंह की प्रेरणा से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा, मानसिक सुदृढ़ता एवं बेहतर जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए गोण्डा पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में

आधुनिक लाइब्रेरी
अत्याधुनिक जिम
आदर्श बैरक 
आदर्श मेस
वातानुकूलित क्रेच/शिशु गृह
पुलिस कैफे (FSSAI प्रमाणित)
बहुउद्देशीय हॉल
चिल्ड्रेन पार्क/ओपन जिम
फ्लड लाइट युक्त क्रिकेट/फुटबाल ग्राउण्ड

इत्यादि आधुनिक सुविधाओं का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कराया गया है।
इन सुविधाओं से पुलिसकर्मियों, प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों एवं उनके परिवारों को स्वस्थ, सुरक्षित, प्रेरणादायी एवं सकारात्मक वातावरण प्राप्त होगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता, मनोबल एवं सेवा भावना में और अधिक वृद्धि होगी।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा बताया गया कि सशक्त एवं स्वस्थ पुलिस बल ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। गोण्डा पुलिस सदैव अपने पुलिस परिवारों के कल्याण, बेहतर कार्य वातावरण एवं आधुनिक सुविधाओं के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। जनसेवा के साथ-साथ पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है।

No comments: