गोण्डा - करनैलगंज नगरपालिका में दो सभासदों की मृत्यु के फलस्वरूप वहाँ पर वार्ड नंबर 16 वार्ड नंबर 25 में सभासद पद के लिए उपचुनाव हुआ था आज हुई मतगणना में वार्ड नंबर 25 के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी साजिद सिद्दीकी ने अपने निकटतम भाजपा समर्थित प्रतिद्वंद्वी राहत को 438 मतों से व वार्ड नंबर 16 के सपा प्रत्याशी परवेज़ आलम ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी साबिर सलमानी को 52 मतों सें हराकर जीत हासिल की । यह चुनाव पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के निर्देशन में शमीम अहमद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व जमील अहमद राइनी नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में लड़ा गया था ।इस परिणाम ने नगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के मज़बूत जनाधार का एहसास कराया ।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है । दोनों प्रत्याशियों के विजयश्री हासिल करने पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने दोनों वार्डों के मतदाताओं को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।
May 7, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment