May 26, 2026

कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

  गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-272/26, धारा 305(डी),331(4),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. सलमान कुरैसी, 02. सहजाद उर्फ सहजादे को स्टेशन रोड कस्बा कर्नलगंज के पास स्थित नरकुल की झाड़ियों के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की माल बरामद किया गया। 
वादी राजाराम पुजारी पुत्र राम सहाय निवासी ग्राम राजपुर थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि ग्राम स्थित राम स्वरूप पुरवा हनुमान मंदिर में दिनांक 11/12.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखी लड्डू गोपाल की दो मूर्तियां, दो घंटा, दो घड़ियाल, तांबे का कलश, सिंहासन, भगवान के बर्तन, दो थाली, दो लोटा, एक कटोरी, दो दीपदान, पीतल धातु का भगवान शंकर जी का नाग तथा लगभग 150 रुपये के सिक्के आदि चोरी कर लिये गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 26.05.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. सलमान कुरैसी, 02. सहजाद उर्फ सहजादे को स्टेशन रोड कस्बा कर्नलगंज के पास स्थित नरकुल की झाड़ियों के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की माल बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों सलमान कुरैसी एवं सहजाद उर्फ सहजादे द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशा करने के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए पैसों की आवश्यकता रहती थी। दिनांक 11/12.05.2026 की रात्रि दोनों अभियुक्त चौरी चौराहे पर स्थित भांग की दुकान पर गये थे, जहां पैसे न होने के कारण उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। इसके बाद दोनों ग्राम राजपुर पहुंचे, जहां किसी कार्यक्रम के चलते गांव में गाना-बजाना चल रहा था। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने गांव के बाहर स्थित मंदिर का ताला तोड़कर उसमें रखी पीतल की मूर्तियां, घण्टा, थाली, कटोरी, लोटा, दीपक, नाग, कलश एवं नकदी चोरी कर ली। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी किये गये सामान में से कुछ सामान नेपाल बॉर्डर क्षेत्र रूपईडीहा में एक अज्ञात नेपाली व्यक्ति को बेच दिया था तथा शेष सामान को रेलवे स्टेशन रोड स्थित नरकुल की झाड़ियों में छिपाकर रखा था, जिसे वे दिनांक 26.05.2026 को बेचने ले जा रहे थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा चोरी गया शेष सामान एवं बिक्री से प्राप्त 1840/- रुपये नकद बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. सलमान कुरैसी पुत्र सुल्तान कुरैशी निवासी नई बाजार कस्बा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
02. सहजाद उर्फ सहजादे पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी खैरा भवानी मंदिर के पास थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, हाल पता नई बाजार कस्बा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-272/26, धारा 305(डी),331(4),317(2) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा। 

बरामदगी
01. 01 अदद घण्टा
02. 01 अदद नाग
03. 02 अदद लोटा
04. 02 अदद थाली
05. 02 अदद कटोरी
06. कुल 1840/- रुपये नकद


No comments: