May 26, 2026

02 दहेज हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


 गोण्डा - वादी करामत अली पुत्र स्व० हसनू निवासी ग्राम कुम्हारन पुरवा, जोकाही बनघुसरा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उसने अपनी पुत्री परमीना बानो की शादी नवम्बर 2025 में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मोहम्मद आलम पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी ग्राम दर्जी पुरवा डिडिसिया कला थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति मोहम्मद आलम व उसकी माँ सबरून दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। दिनांक 25.05.2026 को वादी को सूचना दी गयी कि उसकी पुत्री ने फांसी लगा ली है। सूचना पर जब वादी अपने परिवार के साथ पुत्री के ससुराल पहुँचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला तथा रोशनदान से देखने पर उसकी पुत्री दुपट्टे के सहारे छत में लगे चुल्ले से लटकी हुई दिखाई दी। वादी का आरोप है कि उसकी पुत्री की हत्या दहेज की मांग को लेकर उसके पति मोहम्मद आलम एवं सास सबरून द्वारा की गयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें आज दिनांक 26.05.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर 02 दहेज हत्याभियुक्तों-01. मो0 आलम, 02. सबरून निशां को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: