गोण्डा - करोना काल से बन्द गोंडा पैसेंजर ट्रेन के चलने की आहट मिलने से आमजन मानस में खुशी देखी जा रही है। रेलवे विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने से जनता में काफी उम्मीद जगी है। पैसेंजर ट्रेन आमजन के लिए बहुत ही सुविधाजनक और कम किराए वाली ट्रेन है, जो छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों के साथ ही आमजन मानस के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। पैसेंजर ट्रेन चलाने हेतु रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन से आमजन मानस में खुशी की लहर है।
No comments:
Post a Comment