May 20, 2026

युवक व युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, रिश्ते में बताए जा रहे जीजा -साली

गोण्डा - जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, युवक, युवती का शव पेड़ से लटकता मिला। मिल रही जानकारी के मुताबिक पेड़ से लटका मिला शव जीजा साली का बताया जा रहा है, जो सालों से आपस में बातचीत कर रहे थे। लड़का बहराइच जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि लड़की कटरा बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों की मौत को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


No comments: