गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-451/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्ता- दीपमाला पत्नी गजेन्द्र कुमार उर्फ गब्बर निवासी मुन्डेरा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की चैन बरामद किया गया।
वादिनी गुड़िया अग्रवाल पत्नी श्याम मनोहर अग्रवाल निवासी पटेल नगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.05.2026 को दुखहरन नाथ मंदिर में दर्शन के दौरान अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके गले से सोने की चैन काट ली गयी। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मन्दिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें तीन संदिग्ध महिलाएं चैन चोरी की घटना कारित करती हुई दिखाई दीं। प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस टीम लगातार संदिग्ध महिलाओं की पहचान एवं तलाश में जुटी थी। इसी दौरान दिनांक 25.05.2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल महिलाएं पुनः गोण्डा आयी हैं तथा उनमें से एक महिला रेलवे स्टेशन की तरफ भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्ता दीपमाला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सोने का चैन, घटना में प्रयुक्त साड़ी व लोटिया बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. दीपमाला पत्नी गजेन्द्र कुमार उर्फ गब्बर निवासी मुन्डेरा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर।
No comments:
Post a Comment