May 25, 2026

तालाब में नहाते वक्त बड़ा हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

हमीरपुर - तालाब में नहाने गये 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलने पर घरों में कोहराम मच गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक बच्चे तालाब में नहाने गए थे, नहाते समय उनका पैर फिसलकर गहरे पानी में चला गया जिससे डूबकर तीनों बच्चों की मौत हो गई। घटना क्षेत्र के मौदहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खंडे गांव की है, बच्चों की उम्र 7 , 8 तथा 9 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

No comments: