गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना करनैलगंज पुलिस टीम द्वारा थाना परसपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 356/2025 धारा 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुस्लिम पुत्र अजीम नि0 सुभानपुरवा अखरेड़ा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को
लखनऊ-गोण्डा मार्ग स्थित सोनहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानिए पूरा मामला
वादी मकसूद अली पुत्र दाउद खां निवासी निहालपुरवा अखरेड़ा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 16.08.2025 को वह अपनी पत्नी नाजरीन के साथ गोण्डा से घर वापस जा रहा था। जब वह गरेटी प्राइमरी स्कूल के पास पहुँचा तभी पहले से घात लगाए विपक्षीगण मुस्लिम, कासिम, गुफरान, काले व राजिस निवासी अखरेड़ा थाना करनैलगंज ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली उसकी पत्नी नाजरीन को लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 25.05.2026 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गई आरोपी अभियुक्त मुस्लिम को थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा लखनऊ-गोण्डा मार्ग स्थित सोनहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment