May 25, 2026

गोंडा: सरयू नदी में स्नान करते वक्त किशोर की डूबने से मौत, मचा कोहराम



गोण्डा - जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनावा निवासी एक किशोर की सरयू नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना के मुताबिक थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम धनावा निवासी 17 वर्षीय गोविंद मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा सोमवार सुबह बंधिया घाट सरयू नदी फत्तेपुर कोटहना में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। किशोर की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संबंधी इंतजाम किए जाने की मांग की है।

No comments: