गोण्डा - दिनांक 04.05.2026 को थाना कटराबजार के उ0नि0 शुभम दूबे मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित अभि0/ संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। दौरान गश्त मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त उमेश तिवारी पुत्र सुशील तिवारी निवासी ग्राम पिपरी मांझा थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा को राजगढ ब्रहम्चारी बाबा स्थान के निकट छोटी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
May 5, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment