गोण्डा - उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती एकता सिंह आगामी 07 मई को जनपद में आ रही है। वह सर्किट हाउस में अपरान्ह 11 बजे से महिला सम्बन्धी शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। उसके बाद महिला सम्बन्धी अपराधों व योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने अपील किया है कि पीड़ित महिलाएं निर्धारित दिवस पर सर्किट हाउस उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से सम्बन्धित शिकायत प्रस्तुत कर सकती हैं।
May 5, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment