Apr 17, 2026

पहाड़ापुर में युवा समाजसेवी अजय श्रीवास्तव की बढ़ रही लोकप्रियता,बदलाव की उम्मीद जगी

गोण्डा - विकास खंड हलधरमऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच युवा समाजसेवी अजय श्रीवास्तव का नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी, सक्रिय जनसंपर्क और सेवा भाव के चलते वे ग्रामवासियों के बीच खासे लोकप्रिय होते जा रहे हैं। अजय श्रीवास्तव न केवल ग्रामवासियों के सुख-दुख में शामिल होते हैं, बल्कि ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी लगातार मुखर हैं। वे सरकारी धन के दुरुपयोग, बंदरबांट और अधूरे या मानकहीन कार्यों को लेकर समय-समय पर सवाल उठाते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर कई लोग इन मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं, वहीं अजय श्रीवास्तव खुलकर सामने आकर जनसमस्याओं को उठाते हैं और समाधान के लिए संघर्ष करते हैं। सड़क, पानी, बिजली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर भी वे लगातार सक्रिय हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि अजय श्रीवास्तव के अथक प्रयास व सहयोग से ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में अनगिनत लोगों को वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन व पीएम किसान सम्मान निधि सहित सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं, तो वहीं अजय श्रीवास्तव का जनसंपर्क अभियान भी तेजी पकड़ रहा है। वे घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और हर संभव मदद का भरोसा दिला रहे हैं। उनकी इस सक्रियता और ईमानदार छवि के चलते गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं। ग्रामवासियों में यह उम्मीद जगी है कि यदि अजय श्रीवास्तव को प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलती है, तो ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति मिलेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकेगी। कुल मिलाकर, अजय श्रीवास्तव की सक्रियता, जनसेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में एक मजबूत और संभावित प्रधान प्रत्याशी के रूप में स्थापित कर दिया है। आने वाले समय में उनका जनसमर्थन किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

No comments: