Apr 21, 2026

गैस एजेंसी पर मारपीट, पूर्व चेयरमैन, मेनेजर सहित आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज

गोण्डा - खरगूपुर की केजीएन गैस एजेंसी का विवाद सामने आया है, जहां गैस एजेंसी पर हुई मारपीट मामले में वीडियो वायरल हो गया, मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गैस एजेंसी के 2 वीडियो वायरल हुए हैं,एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, मामले में पूर्व चेयरमैन व मैनेजर सहित आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप है।

No comments: