Apr 21, 2026

भाजपा विधायक व उनके सहयोगियों को मिली जान से मारने की धमकी

गोरखपुर -  भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को धमकी दी गई है, धमकी में विधायक समेत उनके सहयोगियों को 9 मई के अंदर जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के समर्थक को कॉल आई थी, मामले में पुलिस ने नवीन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की लोकेशन इटारसी, एमपी में मिली है, वहीं विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत कोई कॉल नहीं आई है।

No comments: