गोण्डा - शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में तथा जनपदीय नोडल अधिकारी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में आज दिनांक 15.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित अमर शहीद राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जनपद में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए जाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 25 शैक्षणिक संस्थानों के 25 प्रधानाचार्य, 72 सहायक अध्यापक एवं 67 अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान, गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 02 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिनके माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पम्पलेट वितरित कर प्रतिभागियों को विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिक्षकों एवं अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, उनके साथ संवाद बनाए रखने, साइबर स्पेस में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालयों में समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा सिंह, प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन/ मय टीम तथा एंटी रोमियो टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक पूजा वर्मा मय टीम व साइबर एक्सपर्ट हरिओम टंडन उपस्थित रहे। उनके द्वारा प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा अभियानों, साइबर अपराध के बचाव के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment