Apr 15, 2026

अब लखनऊ पहुंचने में होगी दिक्कत, बढ़ेगा किराया और समय

गोण्डा - गोण्डा से संजय सेतु के रास्ते होते हुए लखनऊ के अवध बस स्टेशन तक की दूरी करीब 114 किलोमीटर बताई जा रही है। अब पुल की मरम्मत के चलते बसों व भारी वाहनों को अयोध्या होकर लखनऊ तक का सफर तय करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में यह दूरी बढ़कर लगभग 191 किलोमीटर हो जायेगी ,अर्थात 77 किमी की दूरी बढ़ेगी तो सफर में वक्त भी ज्यादा लगेगा।
रास्ते की दूरी बढ़ने पर बसों के किराये में भी बदलाव किया गया है। पहले इस रूट पर साधारण बस का किराया 162 रुपये और एसी बस का 206 रुपये निर्धारित था। अब नए रूट पर साधारण बस का किराया बढ़कर 294 रुपये व एसी बस का किराया बढ़कर 431 रुपये हो जायेगा। इससे जेब पर बोझ पड़ेगा।
वहीं प्रतिदिन गोण्डा से लखनऊ आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को काफी परेशानी से दो चार होना पड़ेगा

No comments: