थाना सुजौली स्थित लोहरा कारीकोट के रेनेसा द एजुकेशन एकेडमी की घटना
बहराइच। विद्यालय के दबंग शिक्षक ने विद्यालय परिसर में दबंगई दिखाते हुए बच्चों के साथ मारपीट की तथा गाली गलौज किया। बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को फाड़ दिया तथा कुर्सियां तोड़ डाली । विद्यालय की अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। जिस पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा थानाध्यक्ष को शिकायती पर देकर शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। घटना थाना सुजौली के लोहरा कारीकोट स्थित रेनेसा द एजुकेशन एकेडमी का है। जहां विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक करनवीर सिंह पुत्र सकत्तर सिंह ने विद्यालय परिसर में सोमवार को अनुशासनहीनता करते हुए बच्चों के रिपोर्ट कार्ड फाड़ दिए। विद्यालय की कुर्सियां तोड़ डाली तथा अभद्रता करते हुए बच्चों से मारपीट भी की। विद्यालय प्रबंधन को धमकियां दी। जिस पर विद्यालय पबंधक आनंद प्रताप सिंह पुत्र मुनेंद्र प्रताप सिंह द्वाराथानाध्यक्ष सुजौली को तहरीर देकर सहायक शिक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग की है । विद्यालय प्रबंधक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक द्वारा बच्चों का रिपोर्ट कार्ड फाड़कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए गंभीर अपराध किया गया है। शिक्षक के इस कृत्य से विद्यालय के बच्चों में भय बना हुआ है। प्रबंधक द्वारा थाना अध्यक्ष से मांग की गई है कि दोषी शिक्षक को के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ताकि बच्चों में बना भय व डर समाप्त हो सके।


No comments:
Post a Comment