गोण्डा - जमीन पैमाइश करने गई राजस्व टीम से मारपीट का मामला सामने आया है,जहां राजस्व निरीक्षक द्वारा कौड़िया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पूरा मामला कौड़िया थानाक्षेत्र से जुड़ा है, मामले में बच्चा लाल और उनके परिवार के 5 लोगों पर पत्थरबाजी व मारपीट के दौरान आगजनी का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि राजस्व टीम से अभिलेख छीनकर फाड़े गए जिसे लेकर राजस्व निरीक्षक द्वारा कौड़िया पुलिस को तहरीर दी गई, मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 5 लोगों पर 11 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Apr 6, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment