गोण्डा - उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद गोंडा में संचालित इकाइयों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत स्थापित और विगत तीन वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित इकाइयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा पात्र इकाइयों का चयन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक इकाइयों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन में इकाई का नाम व पता, उद्यमी का नाम, बैंक से स्वीकृत एवं वितरित ऋण राशि, उत्पाद का नाम, वार्षिक उत्पादन (लाख रुपये में), वार्षिक बिक्री तथा रोजगार सृजन से संबंधित विवरण अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उद्यमी अपने आवेदन पत्र दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, गोंडा में जमा कर सकते हैं।
यह योजना ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं स्वरोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
No comments:
Post a Comment