Apr 8, 2026

पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई,मुठभेड़ में 01 अंतर्जनपदीय शातिर पशु चोर घायल सहित 02 गिरफ्तार

  गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज की संयुक्त टीम द्वारा चौखड़िया पुल के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर बदमाशों- 01. दद्दन पुत्र हनीफ, 02. फारुख पुत्र सूरत उर्फ नजीर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद पशु चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व 1,27,000/- रू0 नकद (चोरी की हुई भैसो को बेच कर एकत्र किए गए रूपये) बरामद किया गया।

जानिए पूरा मामला 
जनपद में लगातार पशु चोरी की घटनाएं प्रकाश में आ रही थीं । उक्त घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में घटनाओं के सफल अनावरण एवं पशु चोरो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीमों द्वारा सक्रिय रूप से क्षेत्र में सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा खुफिया सूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। जिसमें दिनांक 07.04.2026 की देर रात्रि को एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना नवाबगंज की पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पशु चोर चौखड़िया पुल की तरफ आ रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीमों द्वारा चौखड़िया पुल के पास पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें पशु चोरों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त दद्दन पुत्र हनीफ के पैर में गोली लगी। इस दौरान उसका साथी अभियुक्त फारुख पुत्र सूरत उर्फ नजीर द्वारा मौके से भागने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद पशु चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व 1,27,000/- रू0 नकद (चोरी की हुई भैसो को बेच कर एकत्र किए गए रूपये) बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं और रात्रि के समय ग्रामीण क्षेत्रों में घरों/खेतों से भैंसों की चोरी करते थे। चोरी के पशुओं को पिकअप वाहन में लादकर अन्य जनपदों में ले जाकर बेच देते थे और प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते थे। गिरोह द्वारा जनपद गोण्डा, बस्ती, अयोध्या सहित आसपास के क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. दद्दन पुत्र हनीफ निवासी ग्राम शेखपुरा जफर थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
02. फारुख पुत्र सूरत उर्फ नजीर निवासी शेखपुरा जफर थाना रौनाही अयोध्या।
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0-04/2026 धारा 302(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
02. मु0अ0सं0-16/26  धारा 305(ए) बीएनएस थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
03. मु0अ0सं0-90/26, धारा 303(2) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0असं0-86/26, धारा 303(2) बीएनएस थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-102/26, धारा 109,352,351(3) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप।
02. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस।
03. 1,27,000/- रू0 नकद (चोरी की हुई भैसो को बेच कर एकत्र किए गए रूपये)
*अभियुक्त दद्दन पुत्र हनीफ का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0- 292/2024 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
02. मु0अ0सं0-07/25 धारा 303(2),317(2),318(4),319(2),336(2),338,340(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छावनी जनपद बस्ती।
03. मु0अ0सं0-581/20 धारा 3/5ए/8 पशु क्रूरता व 11,120बी,419,420,467,468,471 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बस्ती।
04. मु0अ0सं0-253/2024 धारा 302(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बस्ती। 
05. मु0अ0सं0-132/24 धारा 3/5ए/8 पशु क्रूरता थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती।
06. मु0अ0सं0-135/21 धारा 399,402 भादवि थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या। 
07. मु0अ0सं0- 213/23 धारा 3/5ए/8 पशु क्रूरता थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
08. मु0अ0सं0-384/23 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह अधिनियम थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
अभियुक्त फारुख पुत्र सूरत उर्फ नजीर का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-256/21 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह अधिनियम थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-128/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-244/25 धारा 313 बीएनएस व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-200/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा।

No comments: