Mar 20, 2026

पुलिस ने गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर युवक को परिजनों से मिलवाया

पुलिस ने गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर युवक को परिजनों से मिलवाया

बहराइच: फखरपुर थाना क्षेत्र की वजीरगंज चौकी के एक गांव में कई दिनों से गुमसुदा घूम रहा एक युवक मिला, जो अपना कुछ भी नहीं बता पा रहा था। युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे उसकी पहचान जनपद लखीमपुर खीरी के ग्राम पंचायत चकदह गांव निवासी के रूप में हो गई।परिजन वजीरगंज चौकी पहुंचे और फोटो दिखाई। चौकी इंचार्ज अजीत त्रिपाठी ने तत्काल युवक को परिजनों से मिलवा दिया। परिजनों ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है, वह बोल भी नहीं पाता। इसकी गुमशुदगी लखीमपुर में दर्ज कराई गई थी। पिता भजन सिंह अपने बेटे को पाकर बेहद खुश नजर आए।फखरपुर थाना प्रभारी संजीव चौहान, चौकी इंचार्ज अजीत त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी रामानंद यादव व अरविंद यादव की तत्परता से यह सफलता मिली। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

No comments: