Mar 20, 2026

अमौखिकरण और जागरूकता अभियान के साथ मनाया गया 'राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस'थीम:

 अमौखिकरण और जागरूकता अभियान के साथ मनाया गया 'राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस'थीम:

'A Happy Mouth is A Happy Life'

बहराइच, 20 मार्च 2026: महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस धूमधाम से मनाया गया।प्रधानाचार्य डॉ. खत्री ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि मौखिक स्वास्थ्य के लिए दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें, खासकर सुबह और सोने से पहले। सॉफ्ट ब्रश का उपयोग करें ताकि मसूड़े क्षतिग्रस्त न हों। ब्रश करने के बाद अल्कोहल-फ्री माउथवॉश से कुल्ला करें, जो बैक्टीरिया को कम करता है। साथ ही, दांतों के बीच रोजाना फ्लॉसिंग करें ताकि भोजन के कण साफ हो सकें।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अतिरिक्त सलाह देते हुए बताया कि जीभ को स्क्रैपर से साफ करें, जिससे सफेद परत और बदबू दूर हो। चीनी युक्त भोजन का सेवन कम करें और हर छह माह में डेंटल चेकअप जरूर करवाएं।कार्यक्रम में सह-आचार्य डॉ. अंशुल साहनी (दंत रोग विभाग), डॉ. एस.के. वर्मा (ईएनटी विभाग), डॉ. परितोष तिवारी और डॉ. विजित जायसवाल (मनोरोग विभाग) ने भी मौखिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण सम्बोधन किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य, डॉ. अंशुमान, नर्सिंग अधीक्षिका, सभी विभागों की नर्सिंग अधिकारी, श्री विवेक श्रीवास्तव (चिकित्सालय प्रबंधक) और रिजवान आदि उपस्थित रहे।

No comments: