ना कोई डर ना कोई सहेंगे अत्याचार महिलाओं को बताए गए उनके अधिकार
बहराइच फखरपुर में बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत वजीरगंज सराय काज़ी में किया गया आयोजन में आई हुई महिलाओं और बच्चियों को उच्चाधिकारी द्वारा दिए गये आदेशो निर्देशों के अनुपालन मे तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के बारे मे व सामाजिक कुप्रथाओं जैसे बाल विवाह , घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया.महिला संबंधी घटित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर,1090,1098 ,1076, 112 ,181, 108, Etc व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए दी गयी तथा सरकारी योजनाएं ।जैसे कन्या सुमंगला योजना,मातृ वंदना योजना,वृद्धा पेंशनयोजना,आयुष्मान प्रधानमंत्री,विधवापेंशन योजना,उज्जवला योजना की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं को पढ़ने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया ।मिशन शक्ति टीम एंटी रोमियो टीम उ0नि0 अतुल कुमार वर्मा उप निरीक्षक वजीरगंज चौकी प्रभारी अजीत त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र पटेल,म0आ0 शालिनी सिंह महिला आरक्षी राजकुमारी थाना कोतवाली फखरपुर की टीम द्वारा किया गया महिलाओं को जागरूक।

No comments:
Post a Comment