बकरी चराते महिला पर हाथी का हमला, क्षत-विक्षत शव
बहराइच. के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भवानीपुर गांव में एक वृद्ध महिला पर हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला का शव जंगल से सटे गांव निवासी मुरली के खेत से बरामद हुआ। भवानीपुर गांव निवासी कुवारिया 80 पत्नी इतवारी सुबह 10:30 बजे के करीब जंगल के किनारे खेत में बकरी चराने निकली थी इस दौरान हाथी उसे दौड़ा लिया। जिसने हमला कर महिला को पैरों तले रौंदकर लहूलुहान कर दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के चेहरे और सीने में गंभीर चोंट पाया गया। चोंट से पैर और दांत से वार मालूम हो रहा है। परिवार के लोग व स्थानीय लोग मौके पर हाका लगाते हुए घटनास्थल पर पहुचे इस दौरान हाका लगाकर हाथी को जंगल की ओर भगाया। जिसके बाद महिला का क्षतविक्षत शव गांव के किनारे खेत के पास क्षतविक्षत अवस्था में बरामद किया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया परिवार के लोग फूट-फूटकर रोने लगे। लोगों ने सूचना वन विभाग और पुलिस को दिया। मौके पर पहुचे वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष कुमार, वाचर सुनील गौड़ ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:
Post a Comment