देवीपाटन मंडल अध्यक्ष बने बहराइच के मानवेन्द्र प्रताप सिंह
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने नियुक्ति की, हिन्दू मुद्दों पर गंभीरता से काम का ऐलान
बहराइच। जनपद बहराइच के तहसील कैसरगंज गुथिया निवासी मानवेन्द्र प्रताप सिंह (शुभम) को अखिल भारत हिन्दू महासभा के देवीपाटन मंडल (गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नई दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पंडित नंद किशोर मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगी एश्वर्यनाथ जी व राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री शशीश भदौरिया के निर्देश पर हुई इस नियुक्ति से मंडलभर कार्यकर्ताओं व जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने सिंह को बधाई दी।आभार व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा, "हिन्दू धर्म से जुड़े हर मुद्दे पर गंभीरता व निष्ठा से काम करेंगे। सनातन संस्कृति को हर घर तक पहुंचाने व युवाओं को हिन्दू मूल्यों से जोड़ने के प्रयास तेज होंगे।"महासभा का यह कदम मंडल में संगठन विस्तार व हिन्दू एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No comments:
Post a Comment