Mar 23, 2026

मुख्यमंत्री के बहराइच दौरे की तैयारी: सेमरहना स्थल पर उच्चस्तरीय सुरक्षा निरीक्षण

 मुख्यमंत्री के बहराइच दौरे के दृष्टिगत सेमरहना में सुरक्षा निरीक्षण पूरा

मुख्यमंत्री के बहराइच दौरे की तैयारी: सेमरहना स्थल पर उच्चस्तरीय सुरक्षा निरीक्षण

बहराइच। आगामी 25 मार्च को थाना मोतीपुर के ग्राम सेमरहना में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज दोपहर उच्चस्तरीय सुरक्षा निरीक्षण संपन्न हो गया। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक बहराइच ने स्वयं कार्यक्रम स्थल का विस्तृत भौतिक जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास मार्गों सहित सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। उच्चाधिकारियों ने तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूरी करने तथा विभिन्न एजेंसियों में समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments: