Feb 15, 2026

बाइक सवार की टक्कर से कांवरिए की मौत, दूसरा घायल

बुलंदशहर - बाइक सवार ने 2 कांवड़ियों को टक्कर दिया, हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया, घटना से आहत परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ पुलिस चौकी पर हंगामा काटा। परिजनों का आरोप है कि घायल को डायल 112 पीआरवी अपनी गाड़ी से अस्पताल नहीं ले गई । घटना थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की है।

No comments: