Feb 15, 2026

पुलिस की कार्यशैली से भाजपा विधायक नाराज, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे विधायक

सीतापुर - भारतीय जनता पार्टी के विधायक थाने में धरने पर बैठ गए, उन्हें मनाने खुद क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। विधायक ज्ञान तिवारी ने थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षियों की कार्यशैली पर आरोप लगाया है।
नाराज विधायक ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी विधायक के साथ कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे। मामले की सूचना मिलने पर नाराज विधायक को मनाने क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव पहुंच गए, उन्होंने रामपुर मथुरा थाने पर धरने पर बैठे विधायक ज्ञान तिवारी से धरना समाप्त करने के लिए बात की । उधर नाराज विधायक कार्रवाई होने तक धरना देने की जिद पर अड़े रहे।


No comments: