Feb 21, 2026

मानवता हुई शर्मशार,कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव

बहराइच - कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। मामला फखरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गजाधरपुर का है ,नवजात को सीएचसी भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


No comments: