Feb 1, 2026

सरकार का बजट जनहित में व सराहनीय - पंकज श्रीवास्तव

गोण्डा- पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को जनहित में सराहनीय बजट बताया, आम बजट देशवासियों के लिए बहुत ही लाभकारी है और रेल बजट में रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारीयों की सुरक्षा के प्रति धन आवंटित किया गया है इसी प्रकार रेल बजट में करोना काल से बंद वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को बहाल करते हुए कई हाई स्पीड रेल गाड़ियों के संचालन तथा बंदे भारत एवं अमृत भारत जैसी सभी सुविधाओ से परिपूर्ण नॉन एसी ट्रेनों को कई रूट चलाने पर जोर दिया गया है रेल बजट से सभी को लाभ होगा और सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी होगी
जेड.आर.यू.सी.सी. मेम्बर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की रेल बजट से काफी प्रसन्नता है रेल बजट जन उपयोगी तथा सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ-साथ रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारीयों के लिए सुविधा एवं संसाधन उपयोगी बजट है भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव के साथ अमित वर्मा,महेंद्र यादव,उमेश श्रीवास्तव, दानिश आदि लोग उपस्थित थे

No comments: