गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा थाना धानेपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 22/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 50,000/- रू0 के इनामिया शातिर अभियुक्त आकाश यादव पुत्र इन्दल यादव नि0 डेबरीकला थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को कटरा रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त आकाश यादव का एक सक्रिय गिरोह है, जो लूट आदि की घटनाएं करता है। इसके गिरोह में सुमित तिवारी, संदीप मौर्या, आदित्य कश्यप, हरतू कश्यप आदि मुख्य रूप से सक्रिय है। यह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर दिनांक 23-04-24 को रात्रि 09.30 बजे थाना कोतवाली देहात अंतर्गत आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर एक बाइक सवार से लूट की घटना किया था। दिनांक 29-04-24 को रात्रि 07.30 बजे थाना नवाबगंज, गोण्डा अंतर्गत एक बाइक सवार 02 व्यक्तियों की आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर 40,000/- रूपये की लूट किया था। दिनांक 21.05.24 को रात्रि 23.30 बजे थाना खरगूपुर, गोण्डा अंतर्गत एक बाइक सवार 02 व्यक्तियों को रोक कर 9000/- रूपये और मोबाइल फोन की लूट की घटना को अंजाम दिया था। दिनांक - 02.06.24 को रात्रि 23.00 बजे थाना मोतीगंज, गोण्डा अंतर्गत बैटरी रिक्शा चालक को चाकू मार कर लूट किया था। दिनांक 02.06.24 को रात्रि 08.30 बजे थाना धानेपुर, गोण्डा अंतर्गत एक बाइक सवार 02 व्यक्तियों से लूट किया था। वर्ष 2025 में इसके विरूद्ध थाना धानेपुर, गोण्डा में गैगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था तब से यह फरार चल रहा था, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा अभियुक्त आकाश यादव की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 50,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। आज दिनांक 01.02.2026 को लखनऊ एस0टी0एफ0 की टीम द्वारा अभियुक्त आकाश यादव पुत्र इन्दल यादव नि0 डेबरीकला थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को कटरा रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया।
No comments:
Post a Comment