हल्की बरसात में बदरौली बाजार बना टापू, बैंक मार्ग पर जलभराव से जनता त्रस्त
कैसरगंज (बहराइच): कैसरगंज के बदरौली बाजार में हल्की बरसात से ही भारी जलभराव हो जाता है। दैनिक कार्य के लिए बाजार आने वालों को कीचड़-पानी से भारी परेशानी होती है। खासकर बैंक मार्ग पर विकराल स्थिति बनी रहती है।जनप्रतिनिधियों के झूठे विकास आश्वासनों से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीयों ने नाला निर्माण व सड़क मरम्मत की तत्काल मांग की है। ग्रामीण संजय सिंह, छोटकउ सिंह, संदीप सिंह, ऋतिक पांडे, धीरेंद्र सिंह आदि ने इस समस्या को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

No comments:
Post a Comment