Feb 3, 2026

कैसरगंज में भाजपा का खिचड़ी भोज, संजय राय ने बजट को सराहा

 कैसरगंज में खिचड़ी समरसता भोज: संजय राय बोले- बजट किसान-युवा के लिए लाभकारी, 

कैसरगंज (बहराइच): एस.आर. मैरिज लॉन में मंगलवार को खिचड़ी समरसता भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का आम बजट किसान, युवा, महिला, व्यापारी व मध्यम वर्ग के हित में है, जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे उपस्थित थे। संबोधन में संजय राय ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' मंत्र पर सरकार के कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां जमीन पर दिख रही हैं। उपस्थितजन से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।आयोजक व विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने अंत में सभी का आभार माना।उपस्थित प्रमुख लोग: पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक सुभाष त्रिपाठी व राम निवास वर्मा, विजय सिंह रैकवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करण वीर सिंह, एडवोकेट नीरज श्रीवास्तव, शिवांन्द सिंह मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन, विवेक सिंह विसेन, विकास सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, डॉ. योगेश सिंह, बादशाह सिंह, हीरालाल मौर्य, सुवेद्ध वर्मा, अनिल वर्मा, सत्यम सोनी, चंद्र प्रकाश सिंह, मनोज पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।


No comments: