Jan 8, 2026

एसओ ने ग्राम पंचायत उमरी में महिला गोष्ठी कर पढ़ाया सशक्तीकरण का पाठ

 एसओ ने ग्राम पंचायत उमरी में महिला गोष्ठी कर पढ़ाया सशक्तीकरण का पाठ

बहराइच। थाना फखरपुर की मिशन शक्ति टीम और अपराजिता सामाजिक समिति परिवार मकनीपुरवा ने ग्रामपंचायत उमरी में महिला गोष्ठी का आयोजन किया। महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देशों तथा उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।एसओ संजीव चौहान ने महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें अपराधों के प्रति जागरूक किया। बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। महिला अपराधों की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर और साइबर अपराधों के लिए 1930 नंबर बताया।सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला, मातृ वंदना, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य, विधवा पेंशन तथा उज्जवला योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उपनिरीक्षक श्यामसिंह यादव सहित मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम मौजूद रही। अपराजिता समिति की किरण वेंश और अर्पिता सिंह ने कानूनी अधिकारों व हेल्पलाइन नंबर्स पर मार्गदर्शन दिया।


No comments: