गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावाच्याँ के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 482/25 धारा 85/80 (2)बीएनएस व डीपी एक्ट से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त- विवेक कुमार सिंह पुत्र रामदेव सिंह उम्र करीब 28 वर्ष नि0 ग्राम सम्भाल पुरवा सिंगरिया थाना परसपुर गोण्डा को सिंगरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी अजय सिह पुत्र स्व० शुभ करन सिह निवासी मरदन पुरवा दिखिखलौल थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री का विवाह लगभग 06 वर्ष पूर्व विपक्षी विवेक सिह पुत्र राम देव सिह निवासी सम्भाल पुरवा सिगरिया थाना- परसपुर जनपद - गोण्डा से हुआ था। शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा कम दहेज मिलने को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, और दिनांक 30.11.2025 को उसकी हत्या करके फांसी पर लटकी दिया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 09.01.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी विवेक कुमार सिंह पुत्र रामदेव सिंह उम्र करीब 28 वर्ष नि0 ग्राम सम्भाल पुरवा सिंगरिया थाना परसपुर गोण्डा को सिंगरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विवेक कुमार सिंह पुत्र रामदेव सिंह नि0 ग्राम सम्भाल पुरवा सिंगरिया थाना परसपुर गोण्डा
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-482/25 धारा 85/80 (2)बीएनएस व डीपी एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment