Jan 25, 2026

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक को “मेधावी सेवा पदक” से सम्मानित किए जाने की घोषणा



 

गोण्डा - गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा घोषित पुलिस पदकों की सूची में देवीपाटन रेंज के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देविपाटन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक को उनकी दीर्घकालिक उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए “Medal for Meritorious Service (मेधावी सेवा पदक)” से सम्मानित किए जाने की घोषणा माननीय भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई है।
 अमित पाठक ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति प्रभावी कार्यवाही, जनशिकायत निस्तारण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीकी नवाचारों के समावेशन में उल्लेखनीय नेतृत्व प्रदान किया है। उनके निर्देशन में देवीपाटन रेंज में पुलिसिंग को अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील एवं जनकेन्द्रित स्वरूप प्राप्त हुआ है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान अमित पाठक की व्यावसायिक प्रतिबद्धता, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट सेवा-मानकों का राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होना है। साथ ही यह देवीपाटन रेंज पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणा एवं गौरव का विषय है।
देवीपाटन रेंज पुलिस परिवार द्वारा पुलिस महानिरीक्षक श्री अमित पाठक को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

No comments: