Dec 6, 2025

थानाध्यक्ष गोलीकांड में नया मोड़, महिला आरक्षी की भूमिका संदिग्ध

जालौन - थाना अध्यक्ष कुठौंद की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है, आवास पर महिला आरक्षी के मौजूद रहने की बात बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय द्वारा सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने की चर्चा है, वहीं घटना में महिला सिपाही की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है । बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष के आवास में गोली चलने के बाद महिला आरक्षी कान में फोन लगाकर हड़बड़ाहट में निकली थी। संदिग्ध महिला सिपाही सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। महिला सिपाही को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस सबूतों के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

No comments: