Dec 21, 2025

वोट पड़ने तक सावधान रहें BLA- सूरज़ सिंह




 2027 में बनेगी सपा सरकार- संजय सविता

संघर्ष के कोख से जन्मी है सपा - अरशद हुसैन

गोण्डा - समाजवादी पार्टी के विधानसभा गोंडा सदर में बूथ लेवल एजेंट की बैठक होटल सूरज में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक के आयोजक सपा नेता सूरज सिंह ने सभी बूथ लेवल एजेंट को 2027 चुनाव तक सतर्क रहने के लिए कहा सूरज सिंह ने कहा कि जब तक विधानसभा 2027 का चुनाव संपन्न न हो जाए तब तक सभी बूथ लेवल एजेंट को बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज गोंडा सदर विधानसभा के सर्वसमाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहता हूं। आए हुए बूथ लेवल एजेंट से सूरज़ सिंह ने अपील की कि जो नो मैपिंग जोन में वोटर हैं उनकी मैपिंग जल्द से जल्द करा कर SIR प्रक्रिया संपन्न कराएं। सूरज सिंह ने कहा कि आज भी लोग स्मृति शेष पंडित सिंह जी का नाम लेकर अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने का काम कर कर रहे हैँ मेरे कार्यकर्ता मुझे बार बार जवाब देने के लिए कहते हैँ ऐसे लोगों की बयानबाजी पर मेरा जवाब है कि 
आप बड़े हैँ बेशक़ साहब आप मग़र ये भूल गए!
इज्जत करवाने से पहले इज्जत करनी पड़ती है!!

जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों की पार्टी है BLA का संघर्ष 2027 में रंग लाएगा।

राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी संजय सविता विद्यार्थी ने कहा कि पूरे प्रदेश में SIR का काम चल रहा है भारतीय जनता पार्टी प्रशासन के दम पर मनमानी करना चाह रही है उनके मंसूबों को नाकामयाब करना है।

कार्यक्रम को रामधन यादव जयचंद सिंह
सरफराज हुसैन सिद्धार्थ मोनू मेराज अहमद जेपी श्रीवास्तव अफजल खान संजय साहू दीपू यादव अमर यादव रईस बब्बू जावेद मंटू लालचंद गौतम दददू शुक्ला नंदकुमार सविता अनिल भोजवाल छन्नू पासवान किशन सोनकर राधेश्याम चौहान दीनानाथ प्रजापति शिवम कश्यप सिकंदर वाल्मीकि आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह मतीन रनंजय रविंद्र सौरभ सिंह राजेश मिश्रा संजय पटेल रामकुमार वर्मा रामकुमार मौर्य ऋषिकेश पाठक बब्बू तिवारी रिंकू तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष शिव संपत विवेक विक्कू एवं शुभम जायसवाल ने आए हुए लोगों का स्वागत अभिनंदन किया।
राम सबुरे मिश्रा जिला उपाध्यक्ष ने संचालन किया।

No comments: