राधा कृष्ण नाम जाप से नष्ट होते हैं पाप, कथा सुन भक्तगण हुए भाव विभोर
फखरपुर, बहराइच। कस्बे में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का यजमान पुष्पा मौर्या पत्नी स्व. महेंद्र कुमार मौर्य के घर पर कथावाचक स्वामी श्री शिववंश मिश्र महाराज के श्रीमुख से वाचन किया गया। कथा के अंतिम दिन रविवार को स्वामी जी ने बड़े ही मनोरम ढंग से सुदामा कृष्ण प्रसंग का वर्णन किया। जिसे सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो उठे। भगवान कृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह के कथा का वर्णन विस्तार से सुनाया। राधा कृष्ण के नाम जप संकीर्तन से जीवन के पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में कहे गए गए श्लोकों का भी जिक्र किया और उनके भावपूर्ण अर्थ पर विस्तार से चर्चा की। कथा पंडाल में कृष्णानंद शुक्ला, कामता प्रसाद शुक्ल, छोटेराम शुक्ल, मंडल अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शुक्ल, शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र, सौरभ अवस्थी, महीप मौर्य, सत्यम मौर्य, विपिन मौर्य, हरिद्वार प्रसाद तिवारी, रामकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment