Nov 10, 2025

18 नवंबर को सीएचसी पर लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर

करनैलगंज/गोण्डा - राष्ट्रीय अंधता एवं जिला दृष्टि हीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पर एक निशुल्क स्क्रीनिंग नेत्र शिविर का आयोजन आगामी 18 नवंबर दिन मंगलवार को किया जाएगा। आयोजित शिविर में नेत्र संबंधी सभी बीमारियों का इलाज व मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाये जाने वाले मरीजों को अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु अयोध्या नेत्र चिकित्सालय अयोध्या भेजा जायेगा।  उक्त आशय की जानकारी देते हुए ए. के. गोस्वामी नेत्र परीक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु  स्क्रीनिंग कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया जा रहा है। 

No comments: