धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को बांटे गए ड्राई फ्रूट
फखरपुर, बहराइच। शासन के मंशानुरूप सभी परिषदीय विद्यालयों में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर संविलयन विद्यालय कोदही में प्रधानाध्यापिका जाकिया अंजुम के नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि भारत में 14 नवंबर को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों से अधिक प्रेम करने के कारण इन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता है। इस दिन बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने चाचा नेहरू को पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों को ड्राई फ्रूट छुहारा तथा टॉफियां वितरित किए गए। इस अवसर पर शिक्षक राजेश तिवारी, जमील अहमद, राजेश प्रजापति, गुड़िया जायसवाल, रईस अहमद, शरीफ अहमद, महेंद्र प्रताप मौजूद रहें

No comments:
Post a Comment