Oct 8, 2025

जिला कारागार बहराइच में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 जिला कारागार बहराइच में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जिला कारागार बहराइच में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक तथा महिला थाना की टीम ने कारागार में निरुद्ध महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था, और शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

अधिकारियों ने निरुद्ध महिलाओं की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, महिला शरणालय, शक्ति सदन आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम जैसे प्रमुख कानूनों से भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम में जिला कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और निरुद्ध महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

No comments: