छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी
फखरपुर (30 सितम्बर 2025) – महिला सशक्तिकरण और छात्राओं में आत्मविश्वास जाग्रत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे। महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मंगलवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल, फखरपुर की छात्राओं को थाना परिसर भ्रमण कराया गया।इस विशेष अवसर पर छात्रा रिजा खान, पुत्री रहीम खान, को एक घंटे के लिए प्रतीकात्मक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। थाना इंचार्ज के रूप में उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और पुलिस व्यवस्था, थाने की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।कार्यक्रम में अधिकारीगण निरीक्षक अपराध समर सिंह उपनिरीक्षक श्याम सिंह यादव मुख्य आरक्षी रामानंद यादव आरक्षी अजय यादव महिला आरक्षी सरिता यादव महिला आरक्षी मनीषा मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment