गजाधरपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला सम्पन्न
गजाधरपुर, – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला महामंत्री चन्द्र प्रकाश सिंह के आवास पर आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एवं सहसंयोजक गौरव वर्मा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुए अभियान की उद्देश्यमूलक रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर आगामी कार्यक्रमों को गति देने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर गजाधरपुर मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, महामंत्री चंद्र प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, श्रवण कुमार गौड़, जिला आईटी सहसंयोजक रामबरन सोनी, दुर्विजय सिंह, इंद्र बलि वर्मा, दिनेश वर्मा, दिलीप कुमार, उदय राज वर्मा, अमरेश पांडे, बद्री प्रसाद अवस्थी, राम प्रसाद , राहुल सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment